धर्मशाला में अंतर्राज्यीय गिरोह से पकड़ी हैरोइन, 5 गिरफ्तार

नशा उन्मूलन अभियान के खिलाफ जिला कांगड़ा की धर्मशाला पुलिस को वीरवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी की गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से पुलिस ने 29.99 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 65 हजार रुपए, 8 मोबाइल फोन, एक वजन तोलने की मशीन और 3 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक हिमाचल के नूरपुर का है जबकि दो अन्य युवक पंजाब के गुरदासपुर के हैं। वहीं इन युवकों के साथ गिरफ्तार की गई महिलाओं में एक जम्मू-कश्मीर के कठुआ की निवासी है और दूसरी गुरदासपुर की है।

गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अमन वर्मा (20) पुत्र जीवन वर्मा निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, अजय कुमार (31) दीनानगर जिला गुरदासपुर (पंजाब), अमित (20)  निवासी हरिजन कॉलोनी दीनानगर जिला गुरदासपुर (पंजाब), रॉबी (29) गुरदासपुर (पंजाब) और बबिता उर्फ शब्बू (37) कठुआ जेएंडके के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह लोग पुलिस के राडार पर थे और पुलिस इनकी हरकतों पर काफी समय से नजर रखे हुए थी। वीरवार शाम को यह लोग धर्मशाला के गुरूद्वारा रोड़ में पहुंचे और वहीं पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और गहन पूछताछ की जाएगी। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की  संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

25 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago