<p>नेपाली लड़कियों को खाड़ी देशों में बेचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड लोपसंग लामा उर्फ लामा अरेस्ट कर लिया गया। 33 साल के लामा को स्पेशल सेल ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस जब उसे पकड़ने वजीराबाद पहुंची तो वह एक मॉनेस्ट्री में घुस गया और वहां से यमुना में कूद पड़ा। उसके पीछे-पीछे मनोज नाम के पुलिसकर्मी ने भी छलांग लगा दी और उसे दबोच लिया। लामा पर एक लाख का इनाम था और काफी दिनों से उसकी तलाश थी।</p>
<p>पुलिस के मुताबिक, लामा नेपाल की लड़कियों को जॉब के बहाने दिल्ली लाता था और यहां से उन्हें खाड़ी देशों में 50 हजार से पांच लाख रुपये में बेच देता था। दिल्ली महिला आयोग ने पिछले साल मुनिरका से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया था। आरोप है कि इन्हें दिल्ली तक लामा ही लाया था।</p>
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…