नेरवा: गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौके पर मौत 1 घायल

<p>उपमंडल चौपाल के नेरवा में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वीर सिंह (56) जबकि हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है। हादसा शनिवार को पेश आया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।</p>

<p>जानकारी के अनुसार नेरवा से करीब 8 किलोमीटर दूर फेडीज पुल से नेरवा की ओर आ रही एक ऑल्टो कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय कार में 2 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकला। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए नेरवा थाना प्रभारी कुलवंत कौर ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव का सिविल अस्पताल नेरवा में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago