ऊना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे की खेप सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

<p>ऊना पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की एसआईयू टीम ने रक्कड़ कालोनी में एक नाइजीरियन युवक से 70.82 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। नाइजीरियन से पकड़ी गई नशे की खेप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख के करीब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम को वीरवार को सूचना मिली कि रक्कड़ कालोनी की ग्रीन एवेन्यू के समीप एक नाइजीरियन युवक घूम रहा है, जिस पर&nbsp; टीम ने प्रभारी विकासदीप की अगुवाई में तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रीन एवेन्यू के पास दबिश दी और नाइजीरियन युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तालाशी के दौरान उससे 70.82 चिट्टा बरामद हुआ।</p>

<p>पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान वेजुडिके निवासी नाइजरिया के रूप में बताई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान आरोपी के पास से पासपोर्ट और अन्य विदेशी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम और फॉरेन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago