<p>ऊना के बंगाणा में हरीनगर में बाइक-ट्राले की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार करण निवासी कंदरौर बिलासपुर अपनी बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जा रहा था। बंगाणा के हरीनगर के समीप उसकी बाइक और एक ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें करण को गंभीर चोटें पहुंची हैं। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत के चलते पीड़ित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।</p>
<p>ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंदू भारद्वाज ने बताया कि गंभीर हालत में घायल करण के साथ कोई अटेंडेंट न होने से अस्पताल प्रशासन ने एक होमगार्ड को भी साथ में भेजा। इमरजेंसी में एंबुलेंस मुहैया करवाई गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1248).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…