<p>ऊना के अंब में कुठियाड़ी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान विमला देवी निवासी कुठियाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह विमला देवी निवासी कुठियाडी अपने घर के समीप सड़क पर पैदल चली हुई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक बाइक ने विमला देवी को हिट कर दिया। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई।</p>
<p>डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक रमेश कुमार निवासी चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…