बिलासपुर: मधुमक्खियों के काटने से एक शख्स की मौत, कई घायल

<p>जिला बिलासपुर में घुमारवीं थाना क्षेत्र&nbsp; के अंतर्गत आने वाली पंचायत कसारू के&nbsp; गांव क्लोह&nbsp; में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे अशोक कुमार उम्र लगभग 41 साल&nbsp; सपुत्र रणजीत पटियाल व उनका परिवार खेत&nbsp; में काम करने गए थे। अशोक कुमार खेत मे लगे पेड़ से घास काट रहे थे कि अचानक मधुमखियों ने उन पर हमला कर दिया मधुमखियों&nbsp; का पूरा झुंड उन पर आकर बैठ गया ।</p>

<p>साथ ही उनके साथ गए उनके परिवार के सदस्यों पिता रणजीत पटियाल उनकी पत्नी पानो देवी ,अशोक कुमार की पत्नी रेणु देवी ,आठ वर्ष पुत्र सूर्यांश, भतीजे राहुल कुमार इन सबको अपना शिकार बना लिया। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है ।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

52 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

1 hour ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago