ATM के बाद अब शातिरों ने Paytm को बनाया ऑनलाइन ठगी का हथियार, खाते से उड़ाए 2.83 लाख

<p>एटीएम के बाद अब शातिरों ने पेटीएम को ऑनलाइन ठगी का हथियार बना लिया है। ताजा मामला कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव गंदड़ का है। जहां एक शख्स से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविकांत निवासी गंदड़ मरेरा के पास पेटीएम की सुविधा नहीं थी और न ही उसे इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी।</p>

<p>पीड़ित शख्स ने बताया कि एक महिला ने पेटीएम एकाउंट बनवाने में मदद की बात कही थी। एकाउंट बनवाने के लिए पीड़ित ने महिला को आवश्यक दस्तावेज भी दिए थे। पीड़ित शख्स ने कहा कि जब बैंक में कॉपी की एंट्री के लिए गया तो पता चला कि उसके खाते 2 लाख 83 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।</p>

<p>इसकी शिकायत पीड़ित ने बैंक प्रबंधक, पुलिस चौकी आलमपुर और पुलिस चौकी लम्बागांव में की है। पुलिस थाना लम्बागांव के एसएचओ विपन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति से पेटीएम द्वारा ठगी हुई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

9 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago