पांवटा साहिब: गौशाला में आग लगने से 6 भैंस जिंदा जलीं

<p>पांवटा साहिब के अंतर्गत पड़ते उपमंडल के श्यामपुर में गौशाला में आग लगने का मामला सामने आया है। गौशाला में आग लगने से 6 मवेशी जिंदा जल गए और आधा दर्जन पशु बुरी तरह झुलस गए हैं। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना गुज्जर बस्ती में पेश आई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोरखुवाला पंचायत के श्यामपुर गांव में कासम अली पुत्र अली शेर की गोशाला में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इसके चलते 6 भैंसे जिंदा जल गईं। सूचना मिलने पर देर रात को फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।</p>

<p>आग से करीब 7 लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का अनुमान है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी पांवटा प्रेम चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago