ऊना: खेत में मिला वीडियो संदेश भेजने वाले लापता उपप्रधान का शव, तीन गिरफ्तार

ऊना के लोहारली पंचायत के लापता उपप्रधान प्रदीप कुमार की लाश शनिवार को खेत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप कुमार शुक्रवार से लापता था व उसने एक वीडियो संदेश भेजकर अपने सौतेले भाइयों पर शराब में कोई चीज मिलाकर पिलाने का संगीन आरोप जड़ा था। इसके बाद प्रदीप कुमार की माता रमेश कुमारी  की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उसी दौरान प्रदीप की लाश भी बरामद हो गई।

पुलिस ने उपप्रधान प्रदीप कुमार की माता रमेश कुमारी की शिकायत के आधार पर राजेश, सुरेश और जोरावर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करते हुए तीनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना वीडियो सहित तमाम पहलूओं की गहनता से जांच की जा रही है।

गगरेट के तहत लोहारली पंचायत  के उपप्रधान ने अपने परिजनों को मोबाइल पर एक वीडियो संदेश भेजा था। इस संदेश में प्रदीप कुमार ने अपने भाइयों पर उसे शराब में कोई चीज मिलाकर जान से मार देने का प्रयास करने के आरोप  जड़े थे। इसके पीछे कोई जमीनी विवाद का मामला बताया था। पुलिस ने उपप्रधान की माता सुरेश कुमारी की शिकायत के आधार पर राजेश, सुरेश और जोरावर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं, प्रदीप कुमार की भी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने  शिकायत के आधार पर राजेश, सुरेश और जोरावर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करते हुए तीनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना वीडियो सहित तमाम पहलूओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago