<p>पांवटा साहिब में विजिलेंस को आज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। विजिलेंस की टीम ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एक अधिकारी को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>
<p>जानकारी के अनुसार अधिकारी को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लॉट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाते हुए अधिकारी को पैसे लेने के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो वह उनको इसकी सूचना दे सकते हैं।</p>
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…