<p>जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक गांव की लड़की ने क्षेत्र के एक लड़के पर शादी का झांसा देकर पांच दिन शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि साथ लगती अगार का तालाब पंचायत के एक गांव का लड़का 27 अगस्त को उसे घर से शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया। लड़के ने उसे 31 अगस्त तक अपने साथ विभिन्न जगह पर रखा। इस दौरान लड़के ने उसका जबरन शारीरिक शोषण भी किया।</p>
<p>पीड़िता के अनुसार आरोपित 31 अगस्त को दोबारा उसे उसके गांव छोड़ गया और खुद गायब हो गया। अब शादी से भी आना कानी कर रहा है। झांसा देकर किए शोषण के चलते पीडिता ने इस संबंध में शनिवार को गंगथ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज़ करवाई है। पुलिस द्वारा पीडि़ता का शनिवार को नूरपुर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है और आरोपित के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने की है।</p>
<p> </p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…