बिलासपुर: युवती से जबरदस्ती शादी करने का आरोपी गिरफ्तार

<p>बिलासपुर के घुमारवीं में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक ने उसे अगवा करके जबरन उससे शादी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार युवती का आरोप है कि आरोपी पप्पू राम निवासी बरतो तहसील सुंदरनगर उसे अगवा कर सुंदरनगर तहसील परिसर में ले गया और कुछ कागजात पर जबरन उसके हस्ताक्षर करवा दिए। हस्ताक्षर करवाने के बाद एक वकील ने इन कागज़ों पर मोहर लगाई और दोबारा उसके हस्ताक्षर लिए गए। युवती का आरोप है कि आरोपी उस पर लगातार दबाव बना रहा था कि उसने शादी के सारे डॉक्यूमेंट तैयार करवा लिए हैं और अब कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।</p>

<p>युवती ने आरोपी की हरकतों से तंग आकर पुलिस थाना घुमारवीं में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के संबंध में सारी जानकारी हासिल की और उसके ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस उन जगहों तक जाएगी जहां पर लड़की के साथ जबरन शादी की गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago