पुलिस 70 दिन तक नहीं ढूंढ पाई लापता महेंद्र सिंह को और कुत्ते ने ढूंढ निकाला पेड़ से लटका शव,

19 जनवरी 2021 को  शिमला के चिडग़ांव का महेंद्र सिंह उम्र 38 साल घर से अचानक लापता हो जाता है। महेंद्र सिंह के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। जो तब से पिता के घर आने इंतज़ार करते रहे लेकिन उनकी उम्मीद 70 दिन बाद उस वक्त टूट गई जब महेंद्र का शव घर से 5 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। चिडग़ांव चौकी में महेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गई। लेकिन पुलिस महेंद्र सिंह को नही ढूंढ पाई।

70 दिन बाद जब भेड़ पालक जंगल में भेड़े चराने गया तो कुत्ते ने एक शव को पेड़ पर लड़कते देखा तो भोंकने लगा। भेड़ पालक कुत्ते के पास गया तो देखा कि पेड़ से कपड़े के सहारे एक शव लटका पड़ा है। चिडग़ांव पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव 70 दिन से लापता महेंद्र सिंह का है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट व फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

महेंद्र सिंह के पिता अमीर चंद का कहना है कि उनका बेटा इस तरह से आत्महत्या नहीं कर सकता है। किसी ने उनके बेटे की हत्या की है। इसलिए पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं। उधर, डीसीपी रोहड़ू सुनील नेगी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद मामले के बारे में पुष्टि की जा सकती है।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

17 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago