पुलिस हिरासत सुसाइड मामला: SP ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर 2 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

<p>शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे डमटाल पुलिस स्टेशन में पुलिस रिमांड पर चल रहे नशा तस्कर की मौत मामले पर एसपी विमुक्त रंजन ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट से दरख्वास्त की है। वहीं अपने दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।</p>

<p>बता दें कि बीते बुधवार की रात 11 बजे डमटाल पुलिस ने नाके के दौरान आकाश नाम के एक युवक को 32.8 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड मिल जाने के बाद पुलिस आरोपी युवक से गहनता के साथ पूछताछ कर रही थी और शनिवार को आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होना था। लेकिन आज संदिग्ध हालत में आरोपी की पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई।</p>

<p>यूं अचानक से हुई मौत के बाद युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने जहां पुलिस स्टेशन पर पत्थराव किया। वहीं, परिजनों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और चक्का तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने खुद मोर्चा संभाला और पीड़ित परिजनों और गुस्साए लोगों को इस मामले की गहनता के साथ छानबीन करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम की भी वीडियोग्राफी करने की बात कही। एसपी के आश्वासन के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम बहाल किया और इस पूरे मामले में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago