कुल्लूः महिला मर्डर मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 76 घंटे के अंदर पकड़ा आरोपी

<p>जिला कुल्लू पुलिस की टीम को ब्लाइंड मर्डर मामले में बड़ा कामयाबी मिली है। पुलिस ने 76 घंटे के अंदर-अंदर ओल्ड मनाली में हुए 48 वर्षीय महिला के मर्डर मामले को सॉल्व कर लिया है। जिसमें घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया। इस मामले में त्वरित और साइंटिफिक अन्वेषण के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। इस दौराने जांच करीब 68 लोगों से पूछताछ अमल में लाई गई।</p>

<p>आरोपी और अन्य सबूतों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ,टेक्निकल एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन टूल्स की मदद ली गई। सभी संभावित संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सभी सबूतों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी गई। 25 सदस्यों की टीम ने पूरे इलाके की कांबिंग सर्च की।</p>

<p>वहीं, पुलिस ने आरोपी प्रकाश उर्फ कालू उर्फ सेठी सन ऑफ स्व शेर सिंह गांव थालतुकोड़ बाजोट पधर मंडी उम्र 31 वर्ष, को कल रात महिला की हत्या के जुर्म में मंडी जिला के पधर के क्षेत्र में डीएसपी पधर की मदद से दबिश देकर बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी मृतका को पहले से जानता था और दिनांक 15 अक्टूबर को रात को मृतका के घर ओल्ड मनाली गया और वहां पर मृतका के साथ कहासुनी होने पर उसे दराट से वार कर के जान से मार दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। आरोपी मनाली में 2005 से किराए पर रहता था और एक होटल में कुक का काम करता था और आजकल सेब तोड़ने का काम भी कर रहा था।आरोपी 4 साल पहले&nbsp; नशामुक्ति के लिए 3 महीने रीहैब सेंटर में भी रहा है।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7449).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago