कंडा जेल से कैदी फरार, हत्या मामले में काट रहा था सजा

<p>शिमला के कंडा जेल से एक कैदी फरार हो गया है। यह कैदी जेल की बेकरी में बनने वाले उत्पादों को शिमला में बेचता था। जो सोमवार को शिमला के पुराना बस अड्डा के पास से फरार हुआ है।&nbsp; जानकारी के मुताबिक दर्शन कुमार नामक यह कैदी कंडा जेल में हत्या की सजा काट रहा था और यहां समरहिल और मॉल रोड पर कैंटीन चला रहा था। सोमवार को मौका पाकर यह कैदी रफू-चक्कर हो गया। इसको लेकर कंडा जेल के उप-अधीक्षक जगजीत चौधरी ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक दर्शन कुमार कैदी कंडा जेल बेकरी में तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेचता था और वह समरहिल और मॉल रोड पर कैंटीन भी चलाता था। लेकिन सोमवार को जब पुलिस उसे ढूंढने लगी तो वह कहीं नहीं मिला। यह कैदी शिमला के कृष्णानगर का रहने वाला था और हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था।</p>

<p>फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी है और सभी थानों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस ने कैदी की फोटो सभी थानों में भेज दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago