<p>बीएसएफ ने रविवार शाम को पंजाब में सरहद के रास्ते घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने में सफलता पाई है। बीएसएफ ने दो पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लोगों को फिरोजपुर सीमा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है।</p>
<p>बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि सिराज अहमद (31) और मुमताज खान (38) को फिरोजपुर में सीमा चौकी के पास से शाम को गिरफ्तार किया गया। शाम 6:30 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में जवान तैनात थे, तभी उन्होंने पाकिस्तान की ओर से कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं।</p>
<p>बीएसएफ जवानों ने मौके पर पहुंच दो पाकिस्तानियों को भारतिय सीमा में घुसते ही दबोच लिया। पकड़े गए दोनों लोगों के पास पाकिस्तानी सेना के दो जवानों के पहचान पत्र, 4 फोटोग्राफ, एक फोन और पाकिस्तानी करेंसी मिली है। पकड़े गए दोनों लोगों की असली पहचान नहीं हो पाई है।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…