<p>चिंतपूर्णी में पंजाब से माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 4 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार मे माथा टेकने आए थे। लेकिन रास्ते में शीतला के नजदीक उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार 4 लोग घायल हुए हैं।</p>
<p>घायलों की पहचान किशन लाल, शिंदर पाल, जसविंदर व राजनप्रीत निवासी फिरोजपुर पंजॉब के रूप में हुई है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3838).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…