चंडीगढ़ के होटल में फुट मसाज ले रही विदेशी महिला से रेप, आरोपी फरार

<p>इंग्लैंड की एक महिला से चंडीगढ़ के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है। करीब 50 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि स्पा में मसाज के दौरान स्टाफ ने ही उनके साथ रेप किया। घटना 20 दिसंबर की है। ब्रिटिश नागरिकता रखने वाली महिला की शिकायत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पीड़िता 19 दिसंबर को चंडीगढ़ आई थी। वह अपने साथी के साथ होटल में रुकी थी।</p>

<p>महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे फुट मसाज लेने कि लिए स्पा में गई तो इस दौरान एक कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की उम्र 28 साल है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पुरुष पार्टनर के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।</p>

<p>महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी ने उसे बिना इजाजत गलत तरीके से छुआ। उनके साथी को मसाज करने के बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने होटल ऑथोरिटी को घटना के दिन ही शिकायत की थी, लेकिन पुलिस के पास औपचारिक शिकायत शिमला ट्रिप से लौटने के बाद 27 दिसंबर को की।</p>

<p>पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर रेप की धाराएं दर्ज की गई हैं और वह फरार है। यह होटल चेन चंडीगढ़ के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क इलाके में स्थित है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

19 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

34 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

46 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

59 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago