शिमला में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की अलग-अलग घटानाएं सामने आई हैं। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना में चौपाल उपमंडल के नेरवा इलाके में सामने आई है जिसमें आरोपी ने 11 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दौलत राम निवासी भरानू गांव के रूप में है।

मामले के अनुसार पीड़िता गांव के रास्ते में जब अकेली घर की तरफ जा रही थी, तो आरोपी ने गलत तरीके से उसका रास्ता रोका और जबरदस्ती की। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

वहीं, दूसरी घटना कोटखाई थाना क्षेत्र की है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार हुआ। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को अस्पताल भेज दिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रेम बहादूर के रूप में हुई है। वह नेपाली मूल का है और वर्तमान में कोटखाई के प्रगतिनगर में रह रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ओमा पति जंबाल ने बताया कि दोनों घटनाओं में आईपीसी की धाराओं 376 और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड पर लेने के लिए दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…