रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने लड़कियों पर फेंका तेजाब

<p>उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां पर 2 नाबालिग बहनों ने 3 युवकों द्वारा रेप करने का विरोध किया तो युवकों ने उन पर तेजाब डाल दिया। जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों लड़कियों की उम्र क्रमश: 16 और 13 वर्ष है।</p>

<p>एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि मंडी थाना इलाके के अली सराय निवासी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि जिस समय मेरी बेटीयां घर में अकेली थी तभी तीन युवकों ने घर में घुसकर बेटियों से रेप करने का प्रयास किया। जब दोनों बेटियों ने रेप करने का विरोध किया तो इन युवकों ने उन पर तेजाब डाल दिया जिससे वे बुरी तरह से झुलस गई।</p>

<p>लड़कियों के पिता ने पुलिस को बताया कि यह तीनों आरोपी दूर की रिश्तेदारी में लड़कियों के मामा लगते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने तीन में से एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। एसपी सिंह के अनुसार लड़कियों का पिता खुद भी रेप के एक मामले में जेल जा चुका है इसलिए पूरे मामले की जांच करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

10 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

31 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

56 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago