<p>ऊना मुख्यालय के मुख्य चौंक पर एक स्कूटर की ट्रक के निचे आने से मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को बलवीर सिंह स्कूटर पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेड लाइट के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पूरा हादसा रेड लाइट चौक पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। मृतक की पहचान ऊना के अरविंद मार्गनिवासी 85 साल बलवीर सिंह पुत्र साहिब दत्ता के रुप में हुई है। बताया जा रहा है। कि मृतक रिटार्यड एसडीओ थे।</p>
<p>पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना ऊना के एसएचओ दर्शन सिंह ने बाताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए से भी पूछताछ की जा रही है<br />
</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…