<p>शिमला के चौपाल में एक कार नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात चौपाल में एक कार अनियंत्रित होकर मत्थल नाले में जा गिरी। दुर्घटना में दो की मौत और एक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए शिमला एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि मृतकों की पहचान भूपिंदर सिंह (45) और जोगिंदर शर्मा (42) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का नाम नरेश है। फिलहाल घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…