क्राइम/हादसा

हमीरपुर में सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

हमीरपुर: भोटा से कुछ दूरी पर शुक्रखड्ड के पास गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार भिंड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक मे दोनों युवक नितिन और साहिल सवार थे जो सलौनी से हमीरपुर की तरफ जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार शक्रखड्ड के पास जैसे ही कार चालक अपनी गाड़ी मोड़ने लगा तभी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार साहिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकी दूसरे युवक को मामूली चोटे आई हैं।

वहीं लोगों के सहयोग से गम्भीर रूप से घायल युवक को पीएचसी हॉस्पिटल भोटा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की देखरेख के बाद युवक पीजीआई चडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। युवक के सिर और टांग मे गम्भीर चोट आई हैं। एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

12 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago