<p>मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह कोटरोपी से करीब एक किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास एचआरटीसी बस और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।</p>
<p>तीनों युवकों को सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। घटना से नेशनल हाइवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। हाइवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।</p>
<p>पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार चौहारघाटी के बरोट क्षेत्र से एक एक टेंपो पधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही निगम की बस से टक्कर हो गई।</p>
<p>टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरे वाहन चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वाहन में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।</p>
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…
Sharad Purnima Vrat 2024: हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…
Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…