<p>शिमला के रामपुर में नोगली-तकलेच मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि, 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद कार में तीनों लोग नेहरा से किन्नौर जा रहे थे। करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अचानक चौका नाला के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।</p>
<p>हादसे में यशपाल (45) निवासी नेहरा पंचायत बाहली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, नेहरा के ही शुभराम और छवारा निवासी गरीब सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1041).jpeg” style=”height:537px; width:800px” /></p>
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…