सोलन: खाई में गिरी कार, नव विवाहित दंपति सहित तीन लोग घायल

<p>सोलन में कार के खाई में गिरने से नव विवाहित दंपति सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सोमवार देर शाम कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप की है। हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद उन्हें मंगलवार को घर भेज दिया है। हालांकि इसमें पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप शिमला की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें नव विवाहित पती-पत्नी सहित दो अन्य महिलाएं मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने जब सड़क से गाड़ी गिरने की आवाज़ सुनी तो वे मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी 108 मौके पर नहीं पहुंची।</p>

<p>इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर निजी वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मंगलवार सुबह घर भेज दिया है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय कर्म सिंह, 27 वर्षीय ललिता, 28 वर्षीय रचना, 23 वर्षीय ललिता और 4 वर्षीय कृतिका के रूप में हुई है। सभी घायल शिमला ज़िले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

11 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago