<p>सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ के ढाणा गांव का है जहां पर एक तेज रफ्तार कार का कहर दिखा गया। ढाणा गांव में साबुन फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार कार ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद पैदल जा रहे तीन राहगीरों को टक्कर मार दी।</p>
<p>हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले तो नालागढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर स्थित डॉक्टरों ने चारों की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घटना के बाद से ही कार चालक मौके से फरार है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3893).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…