<p>जिला ऊना में पीजी कॉलेज के पास एक बाईक की राहगीर युवक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाईक चालक और राहगीर युवक जख्मी हुए हैं। दोनों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से राहगीर को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक आज सुबह कांगड़ा निवासी अरिकत बाईक पर सवार होकर पीजी कॉलेज ऊना के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे सैर कर रहे गौरव ओहरी निवासी ऊना को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक चालक अरिकत और गौरव ओहरी को चोटें पहुंची हैं।</p>
<p>स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गौरव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…