Categories: इंडिया

रांची के दशम फॉल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद

<p>झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थानाक्षेत्र के हेसापीड़ी जंगल में आज तड़के 4 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए और कुछ जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बाद ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार तड़के ये मुठभेड़ हुई।</p>

<p>शहीद जवानों की पहचान खंचन महतो और अखिलेश राम के रूप में हुई है। खंचन महतो रांची के सोनाहातु थाना इलाके के चैनपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं, अखिलेश राम पलामू के लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के कुंद्री गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार दशम फॉल इलाके में नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रामाणिक के होने की सूचना पर वीरवार शाम से ऑपरेशन चलाया जा रहा था।</p>

<p>पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सली दस्ते का मूवमेंट हो रहा है। जिसके बाद ऑपरेशन के लिए झारखंड जगुआर की टीम को उस इलाके में भेजा गया। ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गये। डीजीपी कमल नयन चौबे ने मेडिका अस्पताल जाकर घायल जवानों का हालचाल लिया है। उधर मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago