सिरमौर: खाई में गिरी स्कूल बस, चालक समेत 6 बच्चों की मौत, 10 घायल

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर खाई में गिरने से चालक सहित छह बच्चों की मौत हो गई और दस अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा आज सुबह सात बजे के करीब रेणुका के निकट खड़कोली नामक स्थान पर हुआ।

हादसे की शिकार हुई बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दुर्घटना में स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और अधिकांश बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूल बस में डेढ़ दर्जन बच्चे सवार बताए गए हैं।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हुई है। बस का चालक भी मारा गया है। इस तरह कुल छह मौतें हुई हैं, जबकि दस अन्य जख्मी हैं। जिनमें कुछ की हालत गम्भीर बनी हुई है। इन्हें नाहन अस्पताल लाया गया है।

इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई और हताहतों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों को खंगाल रही है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago