कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक स्कूली बस के खाई में गिरने से 12 बच्चों के मारे जाने की ख़बर है। यह दर्दनाक हादसा नूरपुर के मलकवाल और ठेहड़ गांव के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 बच्चों से भरी बस लगभग डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस का ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

समाचार फर्स्ट को कांगड़ा जिले के सीएमओ ने बताया कि हादसे में 12 बच्चों की जान चली गई है, जबकि बेहद ही नाजुक हालत में 4 बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 से 20 बच्चों को नूरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

घायल बच्चों में अधिकांश की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चे 'वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल' के बताए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना के बाद जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…