<p>भोरंज के गांव सम्मू में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान विक्रांत के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक 12 कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह विक्रांत स्कूल से घर आया और खाना खाकर अपने कमरे चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी,घरवालों ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया,जहां जहरीला पदार्थ निगलने का पता चला। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर रैफर कर दिया। जहां रास्ते में विक्रांत ने दम तोड़ दिया ।</p>
<p>मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ,पूरा परिवार विक्रांत के इस कदम से सदमे में है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…