जिला हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनेड पंचायत में लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 18 साल की लड़की का शव नाले में ही दबा मिला है। जानकारी के अनुसार मई माह में युवती लापता हुई थी। उस वक्त गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। फिर भी परिजनों को गांव के ही युवक पर संदेह था। युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इसी गांव के युवक को अरेस्ट किया। इसके बाद सख्ती से की गई पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने पंगा नाला में खुदाई की तो वहां मानव कंकाल बरामद हुआ। इनमें एक खोपड़ी और कुछ हड्डियां बताई जा रही हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर एक पर्स और अन्य सामान भी मिला है। अब यह कंकाल किसका है, इस बात की पुष्टि तो डीएनए रिपोर्ट के बाद ही होगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह कंकाल उसी युवती का है, जिसे अगवा किया गया था।

हालांकि आरोपी युवक ने इतना घिनौना कृत्य क्यों किया, इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन बताते हैं कि मामला प्रेम प्रंसग का था। सारा मामला तफ्तीश में है और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…