मंडी जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली की शहर के एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। एसआईयू मंडी व महिला थाना से पुलिस टीम ने उप पुलिस अधीक्षक अनिल पटियाल की अगुवाई में रेड की। रेड करने वाली पुलिस टीम में से दो कांस्टेबल को डमी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। इस दौरान दो लड़कियां एक निवासी दिल्ली और एक निवासी गुड़गांव मिलीं।

दोनों वेश्यावृत्ति का धंधा कर रही थीं। होटल संचालक को इन लड़कियों से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने तथा ग्राहकों से मिले पैसे को अपने निजी प्रयोग के लिए उपयोग करने के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 3, 4, 6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना इंस्पेक्टर रिता शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि नवंबर 2018 में राजधानी शिमला में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ था।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…