शिमला: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

राजधानी शिमला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सूचना के अनुसार शहर के स्कैंडल प्वाइंट के पास एक मसाज पार्लर की आड़ में पिछले काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जाल बिछा कर शनिवार को पार्लर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने पार्लर से 6 लड़कियों समेत पार्लर में काम कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सभी लड़कियां बाहरी राज्यों की बताई जा रही हैं। इसमें एक विदेशी युवती भी शामिल हैं। हिरासत में ली गई युवतियों में एक थाइलैंड, दो मणिपुर और तीन दिल्ली की हैं।

ये पूरी कार्रवाई एडीएम कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव की मौजूदगी में डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा की अगुवाई में की गई। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला सहित दो महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहीं। हिरासत में ली गई युवतियों से विदेशी करंसी भी बरामद हुई है।

पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मसाज पार्लर पर रेड करने की योजना बनाई। इसके लिए पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर नोटों के साथ पार्लर में भेजा और नोटों पर लगे क्रमांक नंबर नोट कर किए। ग्राहक को एक खुफिया इलेक्ट्रॉनिक चिप भी दिया गया।

इसी दौरान पुलिस ने पार्लर में दबिश दी। हिरासत में ली गई युवतियों से उन्हीं सीिरयर नंबर के नोट बरामद हुए जो पुलिस ने ग्राहक को दिए थे। इस धंधे में और किन लोगों के तार जुड़े है पुलिस की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की।

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

38 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

53 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago