Woman missing on Karva Chauth: करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण गांव की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर अचानक गायब हो गई है। इस मामले को लेकर उसके पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के साथ घर से करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी भी गायब बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशेर सिंह, पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) बीते दिन सुबह 11 बजे करवा चौथ का सामान लेने शाहपुर बाजार गई थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। शमशेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जब वह घर लौटे तो पाया कि घर में रखे गहने और नकदी भी गायब थे।
परिवार को संदेह है कि तृप्ता देवी किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 10, 8 और 4 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।
Himachal cabinet decisions 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में…
Bihar Health Minister Shoe Cover: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को हाल ही में…
Neuro electrophysiology lab: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार…
Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…
ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…
रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…