<p>राजधानी शिमला के मैहली में एक 33 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । महिला ने फंदा अपने कमरे में लगे पंखे से लगाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार महिला के ससूराल पक्ष से पुलिस को फोन आया की उनकी बहू कमरा नहीं खोल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला फंदे से झूल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है। जब तक महिला के मायके पक्ष के लोग नहीं आ जाते तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा।</p>
<p>बता दें कि महिला के परिजन चंडीगढ़ में रहते हैं। बरहाल पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…