क्राइम/हादसा

शिमला: नेरूवा में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

शिमला: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो रही है। सड़क हादसे का ताजा मामला पुलिस थाना नेरुवा के तहत आती ग्राम पंचायत नेवल टिक्करी में पेश आया है। यहां टिक्करी गुडती सड़क पर एक ऑल्टो कार नंबर HP08A5738 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम (32) पुत्र पदम सिंह निवासी गांव धनाडा तहसील नेरुवा के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय विक्रम कार में सवार होकर गुडती गांव से शादी समारोह के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच गुडती गांव से करीब 3 किलोमीटर आगे गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पुहंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा पहुंचाया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पया है। बताया जा रही है कि मृतक विक्रम शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

8 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

8 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

11 hours ago