मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के समीप रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिस कारण एक बड़ा हादसा होने टल गया। आग लगने की इस घटना में करीब 3 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह रेस्टोरेंट से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की 2 गाड़ियां और 12 जवान मोके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है। समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। यदि आग बुझाने में देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…