क्राइम/हादसा

शिमला: मंदिर में जलाई जोत से भड़की आग, 4 मंजिला मकान जलकर राख

शिमला के जुन्गा में बीती रात चार मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में सुनील गुप्ता का चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार आगजनी की ये घटना मकान के एटिक में बनाए गए मंदिर में जोत जलाई गई थी। जोत से मकान ने आग पकड़ ली। मकान में आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड माल रोड और छोटा शिमला से टेंडर जुन्गा के लिए रवाना हुए। हालांकि फायर विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन मकान को जलने से नहीं बचा सके। आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago