<p>शनिवार की रात राजधानी के ढली थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक विदेशी पर्यटक ने हेड कांस्टेबल को बुरी तरह पीट दिया। आरोपी ने हेड कांस्टेबल पर मुक्कों की बरसात कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू कर गिरफ्तार किया। वहीं घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।</p>
<p>आरोपी विदेशी पर्यटक नाइजीरिया का नागरिक है और उसका नाम ईष्याह है। वह शिमला घूमने आया था और पुलिस पड़ताल में उसका वीज़ा सही पाया गया है।</p>
<p>पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम नाइजीरियन नागरिक ढली टनल के पास हुड़दंग मचा रहा था और उसने एक टैक्सी को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। टेक्सी चालक ने इसकी सूचना ढली थाने में दी। हैडकांस्टेबल योगेश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने ले जाया गया। यहां उसने अचानक हैड कांस्टेबल योगेश पर मुक्कों की बरसात कर दी।</p>
<p>पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 427, 332 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…