क्राइम/हादसा

शिमला: रामपुर में HRTC बस की चपेट में आया स्कूली छात्र, दोनों टांगें फ्रैक्चर

शुक्रवार सुबह रामपुर में एक स्कूली बच्चा एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया। हादसे में स्कूली छात्र की दोनों टांगों में काफी चोट आई है। घायल छात्र की पहचान अनुज धीमान (8) के तौर पर हुई है। अनुज रामपुर के एक नीजि स्कूल में पढ़ता है। छात्र को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सड़क हादसे की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा दौड़ते हुए सड़क पा करने की कोशिश करता है। इस दौरान एक बस वहां से गुजर रही थी। बस को देखकर बच्चा रुकने की कोशिश करता है लेकिन उसका पैर फिसल जाता है और बस के अगले टायर की नीचे उसकी दोनों टांगे आ जाती हैं। बस के टायर के नीचे आने से छात्र की दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

गुस्साए अभिभावकों ने किया चक्का जाम

उधर, हादसे के बाद बच्चों के अभिभावकों ने थाना के सामने चक्का जाम कर दिया और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम होने से सड़क के दौनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। स्कूल के पास वाहनों की गति कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जांए और पुलिस की तैनाती की जाए। बाद में पुलिस से आश्वासन के बाद अभिभावकों ने धरना प्रदर्शन वापस लिया।

 

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

5 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

5 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

12 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

12 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 hours ago