श्रीखंड यात्रा के दौरान पार्वती बाग के पास एक ग्लेशियर टूट गया जिसमें 4 तीर्थयात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। चारों तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू दल ने देर रात को रेस्क्यू कर भीम दवार के पास पहुंचा दिया है। घटना मंगलवार शाम के समय की है जब तीर्थयात्री श्रीखंड यात्रा के लिए जा रहे थे। पार्वती बाग के पास अचानक ग्लेशियर गिरा और इसकी चपेट में चार तीर्थयात्री आ गए। हादसे की सूचना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य आरंभ किया। चार घायल तीर्थयात्रियों की पहचान लुधियाना के राजीव, पुणे से विवेक, महाराष्ट्र के एक बाबा और पुणे महाराष्ट्र से एक तीर्थयात्री सुभाष पटेल के रुप में हुई है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पार्वती बाग के पास नैन सरोवर में एक ग्लेशियर टूट गया जिसमें तीर्थयात्री फंसे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना में चार तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लगभग दो घण्टे की मश्क्कत के बाद रेस्क्यू कर पार्वती बाग लाया गया और जहां प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि स्थान पर लगभग 50-60 तीर्थ यात्रि थे जो गलेशियर से बाल बाल बचे। इन तीर्थ यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। नैन सरोवर में ग्लेशियर टूटने, विभिन्न जगहों पर लैंडस्लाइड और बारिश होने के कारण शीर्ष की ओर तीर्थयात्रियों का आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…