सिरमौर: पुलिस ने अफीम के 262 पौधों को किया नष्ट, 2 महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता

<p>सिरमौर पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। करीब 2 महीने में अफीम की खेती का यह तीसरा बड़ा मामला सामने आया है। अब तीसरे मामले में राजगढ़ पुलिस ने 262 अफीम के पौधों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोस्टऑफिस टपरोली के तहत घरोथी गांव में मस्तराम पुत्र झीनू राम की जमीन में 262 अफीम के पौधों को बरामद किया। जिस वक्त पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई, उस वक्त आरोपी घर पर नहीं था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उपरोक्त जमीन किसके नाम से है। मामले की जांच एएसआई किशोर कुमार कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पाया कि उक्त जमीन में अवैध रूप से अफीम के पौधे लहरा रहे थे ओर इस दौरान कुल 262 पौधे बरामद किए गए है।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह में सिरमौर पुलिस ने माजरा थाना के तहत 1623 और रेणुका थाना के तहत 1354 अफीम के पौधों की खेती का खुलासा किया था। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अप्रैल माह में भी अफीम की खेती के 2 बड़े मामलों का पर्दाफाश किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

22 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

25 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago