<p>हिमाचल प्रदेश स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट ने चरस और अफीम की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 1.446 किलोग्राम चरस और 384 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वरुण भारद्वाज (36) पुत्र ओमप्रकास निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम ने राजगढ़ के हब्बन रोड़ पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान टीम ने एक युवक को चेकिंग के लिए रोका। जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो बैग से 1.446 किलोग्राम चरस और 384 ग्राम अफीम बरामद हुई।</p>
<p>क्राइम कंट्रोल की टीम ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर चरस और अफीम को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाने के प्रयास कर रही है कि वे यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था। </p>
<p> </p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…