बद्दी के खरुणी में शिवालिक स्कूल के प्रिंसिपल भक्त राम सैनी हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस को 7 दिन का समय लगा है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि यह केस ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस को करीब 1 सप्ताह इसे सुलझाने में लगा। हत्या का मुख्य कारण लूट था। लूट के इरादे से हत्यारे घर में नकाब पहनकर पहुंचे। उन्होंने रॉड और तेजधार हत्यारों से सैणी की हत्या की और पत्नी को घायल कर दिया।

एसपी ने कहा है कि सैणी के ही रिश्तेदारों ने ये षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ लोग अब भी फरार हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इस तरह पकड़े छह आरोपी

एसपी बद्दी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, डंप डाटा, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामला सुलझाया गया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया। अब भी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। कुछ लोगों की तलाश है। साथ ही जल्द ही लूटा हुआ कैश भी बरामद कर लिया जाएगा।

ये है मामला

भक्त राम सैणी बद्दी के शिवालिक पब्लिक स्कूल खरूणी के एमडी और प्रिंसिपल थे। 13 अगस्त सुबह तड़के तीन बजे उनकी हत्या कर दी गई. घर में वह परिवार के साथ सो रहे थे। पांच नकाबपोशों ने तेजधार हथियारों से उन्हें निशाना बनाया। सैणी की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी PGI चंडीगढ़ में हालत नाजुक है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…